*भाजयुमो अध्यक्ष को कारण बताओं नोटिस, अपनी ही सरकार से करने लगे सवाल, जाने क्या है पूरा मामला*
1 min read
भाजयुमो अध्यक्ष को कारण बताओं नोटिस, अपनी ही सरकार से करने लगे सवाल, जाने क्या है पूरा मामला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
रायगढ़ -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। उन पर भाजपा नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप है। भगत से 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर पार्टी से निष्कासन की कार्यवाही हो सकती है।
बता दें कि पिछले दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने डी एम एफ का पैसा जारी नहीं करने को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने अपील की थी डी एम एफ राशि गांव में ही खर्च करने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए, चुंकि सड़क जल सहित अन्य कई विकास कार्य हैं जो इस राशि से काफी हद तक पूरे हो सकते हैं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक गाना भी पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने गाया था कि डी एम एफ के पैसा ला दे दो सरकार,एकर बदला में उजड़ गे हमर गांव गली खेत खार । सोशल मीडिया पर वह वीडियो जारी होते ही कांग्रेस ने इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए साय सरकार को घेरा था।
रवि भगत कौन है?
रवि भगत छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की एक सक्रिय आदिवासी युवा नेता हैं। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। भगत को 2021 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया। भगत लंबे समय से आदिवासी समुदायों के अधिकारों और विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने धर्मांतरण और आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बैग सम्मेलन जैसे आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह अपनी बेबाक शैली और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से जिले के युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि यही बेबाकी अब उनके लिए मुसीबत बन गई है।