न्याय की बात

न्याय की बात जनता के साथ

हरदिहा पटैल विकास समिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,

1 min read
Please follow and like us:

 

डिग्री लाल सिदार 

(खरसिया)_शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न -हरदिहा पटैल विकास समिति जिला रायगढ़ के नव निर्वाचित जिला पदाधिकारी, सर्किल पदाधिकारी, ग्राम पदाधिकारी, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद सम्मानीय श्री राधेश्याम राठिया जी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की शुरुवात माता शाकाम्भरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया| जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मान विशेषर सिंह पटेल जी अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, श्री मान प्रेम चंद पटेल जी विधायक कटघोरा, श्री मती शिखा रविंद्र गवेल जी अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़, श्री कमल गर्ग जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खरसिया, मा श्री गिरधर गुप्ता जी पूर्व अध्यक्ष खनिज बोर्ड छ. ग. शासन, मा. श्री महेश साहू जी पूर्व विधायक प्रत्याशी खरसिया, श्री मती जमुना पटेल जी प्रदेश पदाधिकारी महिला प्रकोष्ठ, श्री मान बरत राम पटेल जी प्रदेशाध्यक्ष मरार महा संघ, श्री मती सत बाई पटेल सदस्य जिला पंचायत रायगढ़, मा बलदेव कुर्रे जी सदस्य जिला पंचायत रायगढ़, मा. भूपेंद्र पटेल जी प्रदेश महा सचिव हरदिहा पटेल समाज cg. मा हितेश गबेल जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया, मा बंटी सोनी जी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद खरसिया, मा. पुरुषोत्तम पटेल जी प्रदेश अध्यक्ष राजनितिक प्रकोष्ठ, मा. प्रमोद पटेल जी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मरार महासंघ, सतीश अग्रवाल जी पूर्व मंडल अध्यक्ष खरसिया सम्मिलित हुए |कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेंद्र पटेल जी प्रदेश अध्यक्ष हरदिहा पटेल cg द्वारा किया गया |कार्यक्रम का संचालन जिला पदाधिकारी श्री शशि भूषण पटेल जी द्वारा किया गया |उक्त कार्यक्रम में आप सभी ग्राम पदाधिकारी, सर्किल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारीयों का विशेष सहयोग रहा, आप सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ |उक्त कार्यक्रम में रायगढ़ जिला के हृदय ग्राम मौहापाली( खरसिया )हेतु समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 25 लाख रूपये की घोषणा माननीय सांसद रायगढ़ द्वारा किया गया|रायगढ़ हरदिहा पटैल विकास समिति सम्मानीय सांसद महोदय रायगढ़ का तहे दिल से आभार प्रकट करता है | आप सभी स्वजातीय बंन्धुओं के विशेष सहयोग के लिए आप सभी का रायगढ़ हरदिहा पटैल विकास समिति आभारी रहेगा |

 

 

Please follow and like us:

Telegram