*संगठन महापर्व में सम्मानित हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, मिला “सदस्यता रत्न पुरस्कार”*
1 min read*संगठन महापर्व में सम्मानित हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, मिला “सदस्यता रत्न पुरस्कार”*
*भाजपा सदस्यता अभियान में अग्रणी योगदान, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित*
*”मेरा परिवार भाजपा परिवार” कह विधायक अग्रवाल ने पाया “सदस्यता रत्न”,बोले-हज़ारों कार्यकर्ताओं को समर्पित सम्मान*
*विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की सदस्यता साधना को मिला सम्मान, विधायक बोले-यह हज़ारों कार्यकर्ताओं की ताकत है*
*रायपुर* । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “संगठन महापर्व” के तहत प्राथमिक सदस्यता अभियान का आयोजन नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल को संगठन के प्रति समर्पण और उल्लेखनीय योगदान हेतु “सदस्यता रत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने भावपूर्ण शब्दों में कहा, “मेरा परिवार, भाजपा परिवार”। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, उन हजारों कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुँचाया। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा संगठन महापर्व के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 10,000 से अधिक नागरिकों को प्राथमिक सदस्यता दिलाई, जो प्रदेश के लक्ष्य की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर कमलों से सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. अग्रवाल ने इसे “संगठन व समर्पण की साधना को समर्पित” क्षण बताया। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने भाजपा के 2024 सदस्यता अभियान की भी सराहना की, जिसमें छत्तीसगढ़ ने 60 लाख सदस्य जोड़ने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
विधायक डॉ अग्रवाल ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और समर्पित कार्यकर्ताओं को देते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया।
विधायक डॉ. अग्रवाल ने यह सम्मान सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। संगठन को मेरा कोटि-कोटि धन्यवाद।
इस विशेष अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन मंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू सहित अनेक मंत्रीगण, विधायकगण एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।