न्याय की बात

न्याय की बात जनता के साथ

एक दिन में कितने खजूर खाएं, किस समय खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

1 min read
Please follow and like us:

खजूर में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन-सी और विटामिन-डी जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर खजूर खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खजूर को सही मात्रा में कंज्यूम करना बेहद जरूरी है?

 

24 घंटे में कितने खजूर खाएं?

आप एक दिन में 4 खजूर खा सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खजूर खाने की वजह से आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। आपको 24 घंटे में 4-5 से ज्यादा खजूर खाने से बचना चाहिए। किसी भी चीज की अति आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

खजूर खाने का सही समय

आयुर्वेद के मुताबिक खजूर को सुबह के समय खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। सुबह-सुबह खाली पेट खजूर खाने से आप अपनी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फाइबर रिच खजूर खाकर आप अपने बढ़ते हुए वेट पर भी काबू पा सकते हैं।

सेहत के लिए वरदान

खजूर आपकी बोन हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है। जोड़ों के दर्द की समस्या से खुद को बचाए रखने के लिए रेगुलरली खजूर खाना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा खजूर में पाए जाने वाले तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर आपके दिल की सेहत को भी इम्प्रूव कर सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी खजूर को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। कुल मिलाकर सही मात्रा में और सही तरीके से खजूर खाना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Please follow and like us:

Telegram