न्याय की बात

न्याय की बात जनता के साथ

अशोक अग्रवाल ने चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जताया आभार

1 min read
Please follow and like us:

अशोक अग्रवाल ने चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जताया आभार

खरसिया। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की गई है। जिसमे खरसिया से अशोक अग्रवाल (पत्रकार) को लगातार दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। विगत कार्यकाल में भी इन्हे प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिमेदारी दी गई थी।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल (पत्रकार) को यह जानकारी बाबा बैद्यनाथ कांवड़ यात्रा के दौरान मिली तथा कांवड़ यात्रा से आते ही उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की उक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मैं भूतपूर्व चेंबर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी, निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष भाई सुशील रामदास एवं निर्वाचित प्रदेश मंत्री भाई शक्ति अग्रवाल एवं सभी व्यापारी भाईयो को धन्यवाद देता हूं। आगे अशोक अग्रवाल ने कहा की प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का व्यापारिक हित में काम करते हुए पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा तथा बहुत जल्द पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को चैंबर से जोड़ा जा सके। चैंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनते ही नगर एवं जिले सहित पूरे प्रदेशवासियों द्वारा अशोक पत्रकार को लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है।

Please follow and like us:

Telegram