सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पंडित अजय उपाध्याय ने भेंट की श्रीराम चरित मानस, सनातन वार्ता संपन्न
1 min read
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पंडित अजय उपाध्याय ने भेंट की श्रीराम चरित मानस, सनातन वार्ता संपन्न
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रवास के दौरान गोडम संतोषी माता मंदिर के पुजारी पंडित अजय उपाध्याय जी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक श्रीराम चरित मानस की भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर संपन्न हुई सनातन वार्ता में धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा एवं संवर्धन पर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री को मिली यह पवित्र भेंट न केवल आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि क्षेत्रवासियों के लिए यह पल सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति की अमर धारा को महसूस करने का एक प्रेरणादायक अवसर भी रहा।